Dark Mode
महेश नवमी पर निकाली  शोभायात्रा

महेश नवमी पर निकाली  शोभायात्रा

सरवाड़़. कस्बे में सोमवार महेश नवमी महोत्सव पर भगवान महेश के जयकारो के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मोके पर विभिन कार्यक्रम आयोजिन किए गए। सोमवार सुबह भीमेश्वर महादेव मंदिर से प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बस स्टेण्ड़, गांधी चौक, सदर बाजार, हलवाई गली, सत्यनारायण मंदिर के सामने से होते हुए माहेश्वरी भवन पहंुचकर सम्पन्न हुई। ढोल बाजो के साथ निकली शोभायात्रा में सबसे आगे हाथों में केसरियां परचम लिए अश्वारोही चल रहे थे। मध्य में युवक-यवतियां नाचते गाते हुए चल रही थी। उसके पीछे भगवान महेश की सुसज्जित झांकी थी। सबसे पीछे नर-नारी भगवान शंकर की जय-जयकारे लगाते हुए कीर्तन की स्वरलहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाए भी शामिल थी। जुलूस का मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मोके पर समाज के प्रतिष्टान बंद रहे। इससे पूर्व प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें नर-नारी जागरण वेला के गीत गाते हुए चल रहे थे। प्रात: जल्दी भीमेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। जिसमें समाज के बडी संख्या में लोगो ने भाग लिया। सायंकाल समाज की सामूहिक गोठ के साथ महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में विजय कुमार लड्‌ढा, हर्ष कुमार मालानी, नरेन्द्र कलन्त्री, गोपाल किशन मालानी, सत्यनारायण डोडिया, महेश मालानी, राधेश्याम पोरवाल, अनिल लड्‌ढा, राधेश्याम डोडिया, लक्ष्मीकांत लढा, सुनील डोडिया, शिवप्रसाद लड्‌ढा, प्रदीप डाेडिया, नंद किशोर पोरवाल, अमित लड्‌ढा, विठ्ल मालू, किशन बागड, अमन मालानी सहित बडी संख्या में महिला- पुरूष मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!