हनुमान जी के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
मुस्लिम समुदाय के युवाओ ने पुष्पवर्षा व फल वितरित कर किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़। नवयुवक जय हनुमान सेवा समिति व बागेश्वर धाम सेवा समिति के सयुक्त तत्वाधान में हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर लक्ष्मणगढ़ में गाजे बाजे के साथ द्वितीय शोभायात्रा निकाली गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
तूफान सिंह बना, जसवंत नरुका, भरत पटेल, सौरभ साहू तथा बागेश्वर धाम सेवा समिति अध्यक्ष ड़ॉ. प्रेम कुमार जैन ने बताया कि शोभायात्रा कपुरीकुई हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए एसबीआई बैंक के समीप पहुच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में गणेश की झांकी, हनुमान जी, रामदरबार ओर बाबा भोले की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा का कस्बे में कई जगहों पर लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया भव्य स्वागत-
मुस्लिम समुदाय के युवाओं के द्वारा मेव समाज सदर छोटेलाल मास्टर के नेतृत्व में शोभायात्रा के भगत सिंह चौराहे पर पहुचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इकबाल खान व आसम खेलदार ने बताया मुस्लिम समाज के लोगो ने फल वितरित कर तथा शरबत पिलाकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की गई। वही शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हिन्दू मुस्लिम भाईचारा जिंदाबाद व बंदे मातरम व भारत माता की जयकारे लगाये। कस्बे में मुस्लिम समुदाय के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के किये गये पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत की कस्बे में दिनभर चर्चा रही। इस दौरान मेव समाज सदर छोटेलाल मास्टर, भाजपा नेता प्रदीप जैन, लाल मोहम्मद, सुनीता मीना, श्यामसुंदर मीना, प्रेम कुमार जैन, आशुतोष पाराशर, अशोक पाराशर, आसम खेलदार, इकबाल खान, अमन खान, शाहिद खान, सम्मा खान, जरनल खां, आंसू खां, बिश्राम सैनी, महेश शर्मा बुटोली, जतन सिंह राजपुत, जीतू पाराशर, दुल्ली सैनी, भूपेंद्र सैनी, विष्णु प्रजापत, लाखन सिंह नरुका, आदि अनेक लोग मौजूद थे।