मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्ग होते हुए निकाली शोभायात्रा
भीनमाल। नगरसहित उपखंड क्षेत्र में बुधवार को गणेश मूर्ति स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हुआ।
इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। नगर के नगर पालिका में , गणेश चौक पर स्थित गणपति , तलबी रोड, सिद्धि विनायक मंदिर , पिपली चौक, नेहरु मार्केट , पूनासा बस स्टेंड तथा जालवाला चौहटा , सहित दर्जनों स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। श्याम अग्रवाल ने बताया कि भगवान वराहश्याम समिति की ओर से बाजार में गाजों-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे स्थानीय वराहश्याम मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन हुआ। करीब 5 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया, ।
जो मंदिर प्रांगण से गणेश चौक, बड़ा चौहटा, चारभुजा मंदिर, पूनासा बस स्टेंड से पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शहरवासियों ने अपने-अपने घरों में ही गणपति की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विराजमान किया।
वही कई मौहल्लेवासियों द्वारा गणपति की प्रतिमा को विराजमान कर पूजा अर्चना की गई। पंडित प्यारेलाल राज व्यास बताया कि गणेश चौक स्थित जन निल सिद्धि विनायक व नेहरू मार्किट स्थित मृत्युंजय गणपति मंदिर में गणपति की प्रतिमा को आकर्षक रूप से श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की गई , व यह गणपति सनकश गोत्रीय के गणपति हैं ।
जबराराम भाटी ने बताया कि शोभायात्रा में हितकारी सेवा समिति , SBN स्कूल व शाकदीपिय समाज सहित कई झाकिया जो आकर्षक का केन्द्र रही।
शोभायात्रा में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर श्याम अग्रवाल , कोलचन्द सोनी , जगदीश वैष्णव , महेन्द्र शर्मा , श्रवण बंजारा , दिनेश सोनी , मीठालाल सुंदेशा , पीयूष नागर , लक्ष्मी फ़ोटो स्टूडियो के राकेश जैन , प्रदीप नगर , दिनेश चौधरी , गौतम , जगदीश शर्मा , नितिन शर्मा ,भलाजी भाट , जितेन्द्र कुमार भावेश बंजारा, आनंद शर्मा , यश कुमार , जबराराम भाटी, संजय मराठा , मनीष दवे , कपिल व्यास , हितेश शर्मा, पृथ्वीराज फुलवरिया , दिनेश जोशी , साथ ही हर्षोल्लास के साथ शहरवासियों ने मेले भाग लिया । इस दौरान पूनमाराम ASi , मदन लाल , भरत सिंह , रणछोड़ राम , महेन्द्र सिंह , भूराराम सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा ।