Dark Mode
भारत में एक नयी रेल क्रांति का उद्‌घोष : दीप्ति किरण माहेश्वरी

भारत में एक नयी रेल क्रांति का उद्‌घोष : दीप्ति किरण माहेश्वरी

 

राजसमन्द.  विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भारत में एक नयी रेलवे क्रांति का उद्‌घोष हो रहा है। रेल बजट के लिए 20.40 खरब रुपयों का आवंटन नई लाइनो, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन और विद्युतिकरण की तिव्रगति ने भारतीय रेल का मानचित्र बदल दिया है। वे रेलमगरा एवं जीवाखेड़ा के परिभ्रमण में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से वार्ता कर रही थी।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने रेल बजट में मेवाड़ के लिए 385 करोड़ रुपयो के आवंटन को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री ने मावली मारवाड़ जं. आमान परिवर्तन को प्राथमिकता सूची में रखने के लिए आश्वस्त किया है। भारतीय रेल के विस्तार से अर्थव्यवस्था में तिव्र विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उदयपुर नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस से पर्यटन बढ़ेगा।

 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने जीवाखेड़ा में भागवत सप्ताह के समापन सत्र, रेलमंगरा में महाविद्यालय छात्र संघ कार्यालय के उदघाटन और विजयवर्गीय समाज द्वारा रामचरण जी महाराज की 303 वीं जयंति समारोह में भी भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!