Dark Mode
महाविद्यालय हिंडोली में व्यवस्थार्थ लगे प्राध्यापक

महाविद्यालय हिंडोली में व्यवस्थार्थ लगे प्राध्यापक

बूंदी. राजकीय महाविद्यालय हिण्डोली में विद्या संबल योजना के तहत लगाये गये गेस्ट फैकल्टी को कालेज शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों की पालना में हटाये जाने के बाद शुक्रवार को नोडल महाविद्यालय से व्यवस्थार्थ 4 सह आचार्य व सहायक आचार्य को अध्यापन कार्य हेतु लगाया गया है। विद्यार्थियों ने विद्या संबल योजना में नियुक्त गेस्ट फैकल्टी को हटाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए अधुरा कोर्स पूर्ण करवाने के प्राध्यापक की व्यवस्था हेतु ज्ञापन दिये गये थे। राज्य सरकार द्वारा मामले की संवेदनशीलता व छात्रहित ध्यान में रखते हुये नोडल महाविद्यालय बून्दी से भूगोल विषय के डॉ. आलोक श्रीवास्तव, राजनीति विज्ञान के डॉ. संदीप सिंह चौहान, इतिहास के डॉ. सविता चौधरी एवं अंग्रेजी के विकास राठौर को राजकीय महाविद्यालय हिण्डोली में अध्यापन कार्य हेतु लगाया गया है। इन चारों प्राध्यापकों के आने से महाविद्यालय में सभी कक्षाओं का अध्यापन कार्य आरम्भ हो गया। लगभग 90 प्रतिशत कोर्स पूरा हो चुका है, शेष कोर्स एक सप्ताह में पूर्ण करवा दिया जायेगा। सभी विद्यार्थी नियत समय पर कक्षाओं में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!