 
                        
        पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी
बारां. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव के कार्यक्रम जारी किए हैं। कार्यक्रमानुसार अप्रेल व मई 2023 में उपचुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। आदेशानुसार जिले में 31 जनवरी 2023 तक रिक्त हुए पंचायत समिति किशनगंज की ग्राम पंचायत नाहरगढ़़ के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सकरावदा के वार्ड संख्या 1 के पंच एवं पंचायत समिति छबड़ा की ग्राम पंचायत बारई के वार्ड संख्या 4 के पंच के उपचुनाव माह अप्रेल मई 2023 में कराए जाएंगे।
उपचुनाव के लिए कार्यक्रम निम्नानुसार है -
कार्यक्रमानुसार सरपंच एवं पंच के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की लोकसूचना 17 अप्रेल 2023 जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र 30 अप्रेल 2023 को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक प्रस्तुत किए जाएंगे, इसी क्रम में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 1 मई 2023 प्रातः 10 बजे से की जाएगी। नाम वापसी 1 मई 2023 को अपराह्न 3 बजे तक किया जा सकता है, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 1 मई 2023 नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात किया जाएगा, मतदान 7 मई 2023 प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक, मतगणना पंचायत मुख्यालय पर 7 मई 2023 को मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी। संबंधित चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रभावी हो जाएगी।
 
                                                                        
                                                                    