Dark Mode
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम

 
सूरतगढ़ . अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन बिश्नोई मंदिर प्रांगण सूरतगढ़ में किया गया। योगाभ्यास स्थानीय पतन्जलि योग समिति के योगाचार्य शिवप्रकाश गोदारा द्वारा करवाया गया। निर्धारित एक घंटे के योग कार्यक्रम की शुरुआत योग संदेश एवं योग की जानकारी के साथ की गई।
योगाभ्यास के दौरान शिवप्रकाश गोदारा ने सूक्ष्म व्यायाम ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटिपाद चालन, जानु ऑपरेशन, रुकाण ताडासन, वृक्षासन, हस्तासन आदि का अभ्यास व्यायाम। इसके अलावा भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, कपाल भाति, प्राणायाम, समाधि मुद्रा में ध्यान आदि का भी अभ्यास किया गया है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं को संयमित धारण और कुटुंब, कार्य, समाज और विश्व के प्रति शांति, आनंद और स्वास्थ्य के प्रचार के लिए संकल्प में उपस्थित जन द्वारा लिया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम के नोडल विभाग आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग राजस्थान के ब्लॉक प्रभारी डॉ. जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए फायदेमंद है यह आपके शरीर को लचीला रखने के साथ-साथ मांसपेशियों की ताकत में भी वृद्धि करता है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इस प्रकार योग एक तरह से मनुष्य जाति का जीवन रक्षक है। योग के साथ संतुलित आहार व्यवहार को अपनाने का आहवान भी डॉ. राठौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश चड्ढा ने बताया कि योगाभ्यास करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती हैं।
उपखण्ड स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में एडीएम अरविंद जाखड़, उपखण्ड अधिकारी संदीप कुमार काकड, सीआई कृष्ण कुमार, राज्यमंत्री डूंगरराम गेदर, नगरपालिका चेयरमैन ओमप्रकाश कालवा, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, लोकपाल अनिल धानुका, पीसीसी सदस्य परसराम भाटिया, नगरपालिका पूर्व चेयरमैन काजल छाबडा, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र गोदारा, बीसीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, सीबीईओ नरेश कुमार रिणवा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कनवाड़िया आईएमए सूरतगढ़ के डॉ. इन्द्र चुध, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र छाबड़ा सहित उपखण्ड प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन
तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूरतगढ़ शहर की सामजिक संस्थाओं व्यापार मंडल, बिश्नोई सभा समिति, महावीर इंटरनेशनल, मानव सेवा समिति, भारत विकास परिषद, अणुव्रत सेवा समिति, समाधान सेवा समिति, एवरग्रीन एकेडमी, विविधा संस्था सूरतगढ़ आदि का सराहनीय योगदान रहा। एम्बुलेंस सेवा किशन स्वामी अध्यक्ष अमरनाथ सेवा लंगर सेवा समिति द्वारा प्रदान की गई। डॉ. जितेन्द्रसिंह राठौड़ ने सभी उपस्थित जन एवं समाजसेवी संस्थाओं का उनके द्वारा दिए गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। योग कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी सूरतगढ़ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक राजेश चड्ढा द्वारा किया गया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!