भीमराव अंबेडकर जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम आयोजित
डीडवाना. शहर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर सामाजिक संगठनों के द्वारा राजनीतिक दलों के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई वहीं बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर एक विशाल रैली आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया रेली सुबह 10:00 बजे चुंगी चौकी अंबेडकर भवन से रवाना होकर चुंगी चोकी भगत सिंह सर्किल नागौरी गेट बस स्टैंड बांगड़ कॉलेज हॉस्पिटल चौराहा होते हुए अंबेडकर सर्किल पर जाकर संपन्न हुई अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर रैली का समापन किया गया तत्पश्चात मेघवाल समाज सभा भवन में आम सभा का आयोजन हुआ जिसमे स्वामी ओमदास महाराज का मगल सानिध्य मिला ।
- विभिन्न संगठनों ने राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को किया याद
इसी प्रकार छात्र संगठन डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया व छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा भी बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया वहीं ग्रामपंचायत ललासरी में भी बाबा साहेब की 132 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाई गई । बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर बाबासाहेब के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली । इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया । - इन संगठनों ने की पानी की व्यवस्था की पुष्प वर्षा
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित रैली पर नागौरी गेट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके विचार परिवार के संगठन सेवा भारती,विश्व हिन्दू परिषद,हिन्दू जागरण मंच,विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद,विद्या भारती व संघ के स्वयंसेवको व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया व पीने के लिए जल की व्यवस्था की गई। - यह सभी रहे मौजूद
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम बाबूलाल जाखड़ कमल पूजा ओम बरबड मानसिंह बजरंग सिंह लादूराम जांगिड़ पीएल जांगिड़ राजेश रॉयल रामनिवास सेन राजेश सियाक नसीमा बानो गणेश बरबड सभी ग्राम वासियों ने बाबा साहेब के छायाचित्र सामने पुष्प माला चढ़ाकर नमन किया छात्र संगठन एनएसयूआई के मुकेश खीचड़ उपाध्यक्ष निखिल सैनी रमेश महला दिनेश खीचड़ अजयपाल भाकर लोकेंद्र चोयल अंकित थालोड विकास रेवाड मनोज सैनी मुकेश बिजारणिया नितेश पुनिया नरसीराम ने बाबा साहेब को नमन किया वही भीम सेना के राजुराम चान्दबासनी सरपंच श्रवण कुमार मेघवाल अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद मेघवाल केलाश पार्षद श्रवण कुमार पार्षद सरपंच बिरमाराम हेमाराम मेघवाल सरपंच गोमाराम सरपंच कैलाश मोंटी तेजस्वी पुखराज सांमरिया झाबरमल बरड़वा ओम प्रकाश कटारिया डॉ सीपी नागोरा सरपंच वसीम बालियां जगदीश प्रसाद प्रभु राम कड़ेला रामेश्वर पिडांर समुद्र लोरोली रामेश्वर बरागंना सूरजमल बालिया संजय राठी सीताराम सरपंच तखताराम तनवीर वाल्मीकि लालाराम भाटी सहित लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी विधानसभा के संयोजक मोहन सिंह प्यावा ' पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुरेश चन्द्र वर्मा , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डालुराम मेघवाल , पार्षद राकेश जांगिड़ , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वर बरांगना ' बाबूलाल कुमावत , नरेंद्र सिंह कणवई ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ ' युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन शर्मा , ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ,जिला प्रवक्ता सुभाष गौड़ , जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटवारी , विस्तारक दिलीप पचार , सेवा संगठन के सुरेंद्र सिंह थेबडी ,सरपंच महेंद्र सिंह रताऊ , सरपंच हनुमान चौधरी , महामंत्री गुमाना राम मेघवाल ,नरेश उपाध्याय ' चेनाराम माली , नरपत सिंह , धीरेंद्र सिंह , टंवर सिंह , मनमोहन सिंह , ललित कुमार ' मोहन लाल शर्मा , बबलु सिंह आदि ने बाबा साहेब को नमन किया।