Dark Mode
सतरंगी सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम

सतरंगी सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम

डीडवाना। विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 107 पर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नायब तहसीलदार डीडवाना भूपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए कार्यक्रम की अनुपालन में आज आयुक्त नगर परिषद डीडवाना एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति डीडवाना के सानिध्य में सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन सेवानियोजित मतदाता राजकीय कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले समावेशी वॉकिंग मैराथन कार्यक्रम में ब्लॉक लेवल के सभी कार्यालयों ने हिस्सा लिया । नगर परिषद डीडवाना से बांगड़ अस्पताल चौराहे तक वॉकिंग मैराथन की गई । इसी संदर्भ में नगर परिषद डीडवाना द्वारा बांगड़ अस्पताल चौराहे पर कठपुतली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया ।उक्त कार्यक्रम में नागौर स्वीप टीम भी शामिल हुई जिसमें नागौर से सी डी ओ मुंशी खान, कॉर्डिनेटर सुलेमान खान, ब्लॉक इंचार्ज दीपक तिवारी भी मौजूद रहे । निर्वाचन क्षेत्र डीडवाना के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में इसी तरह के सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम चलाए जा कर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किए जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!