अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन सप्ताह में होगे कार्यक्रम
सीकर। अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन सप्ताह जिसमें अग्रवाल समाज के सभी प्रतिभागी भाग ले सकेंगे इसमें सभी वर्ग की महिलाएं और बच्चे भाग ले सकेंगे अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज प्रन्यास अग्रवाल महिला मंडल अग्रवाल नवयुवक मंडल की ओर से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किए जाते हैं जिसमें वरिष्ठ महिलाएं भी प्रतियोगिता में भाग लेती है और समाज का डांडिया कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक होता है 26 साल से अग्रवाल महिला मंडल डांडिया का कार्यक्रम करती आ रही है बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता डूअल पफऱ्ॉर्मन्स(माँ बेटी माँ बेटा पिता बेटी पिता बेटा दादी पोती दादी पोता )प्रतियोगिता मेकप प्रतियोगिता ,नवयुवक मंडल द्वारा क्रिकेट का मैच बहुत ही आकर्षण रहता है अग्रसेन सप्ताह में एक दिन खेल दिवस भी किया जाता है महिलाओं के लिए भी कुछ आकर्षक प्रतियोगिताएं होंगी अग्रसेन सप्ताह में फल वितरण पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में महिलाएं आरती की थाली सजाओ और कलश सजाओ प्रतियोगिताएं भी होगी गढ़ परिसर प्रांगण में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता भी होगी अग्रसेन जयंती पर विशेष कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें अग्रवाल समाज की सभी महिलाएं मांगलिक परिधान लेकर कलश यात्रा में शामिल होंगी और अग्रसेन जी महाराज की बहुत ही सुंदर झांकियां सजाई जाएगी जिला अध्यक्ष मंजू लोहिया जिला महामंत्री सोनू मोदी ने इन सभी कार्यक्रम की जानकारी दी संस्कृति सचिव प्रियंका अग्रवाल शहर अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल महामंत्री सुमन खेतान प्रभा अग्रवाल सुमन अग्रवाल चंदा गोयनका किरण खेतान नीता अग्रवाल स्नेहा अगरवाल पूनम अग्रवाल आदि कई बहनों उपस्थित रही नवयुक मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बिदावत महामंत्री योगेश पटवारी प्रन्यास अध्यक्ष महेश ज़ी टीबड़ा महामंत्री अरुण जी पागलवा अनिल खेतान ओमजी पटवारी उपस्थित रहे