जानकी देवी मंडेलिया स्कूल की होनहार छात्रा का नीट मेडिकल परीक्षा में चयनित
पिलानी . कस्बे के शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी ख्याति अर्जित करते हुए अभी हाल में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में जानकीदेवी मंडेलिया स्कूल की होनहार छात्रा नेहा राठौड़ का मेडिकल में चयन होने पर संस्थान में उत्सव का माहौल है। प्राचार्य डॉ स्मिताजंलि मिश्रा ने बताया की छात्रा ने नेट ऑल इंडिया रैंकिंग मैं 10409 वीं स्थान पर रही। स्कोर 628/720 अंक हासिल किए। यह मंडेलिया शिक्षण संस्था के लिए बड़े गर्व का विषय है। छात्रा प्रारंभ से ही कुशाग्र बुद्धि व विद्यालय की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। संस्थान के उद्योगपति समाजसेवी चेयरमैन श्री श्रवणकुमार मंडेलिया जी ने छात्रा का नीट परीक्षा में चयन होने पर बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।