Dark Mode
विद्यालयों में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान 

विद्यालयों में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान 

नोखा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय स्तर पर सम्मान किया जा रहा है। मेड़ता शहर की शिशु निकेतन उमावि. में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित तीनों संकाय के परिणामों में जिन छात्रों ने उच्चतम अंक हासिल किए, उनका माल्यार्पण,साफा एवं मुहं मीठा करवाकर सम्मानित किया। सचिव अभिषेक प्रभाकर ने कहा कि जिस तरह सोने को कुंदन बनने के लिये तपना पड़ता हैं, उसी प्रकार विद्यार्थी जीवन में भी कठिन तप करके सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। प्रधानाचार्यौ सुनिता प्रभाकर ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वाणिज्य संकाय की छात्रा रितिका झंवर ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ नागौर जिले में दुसरे व रविना नाहर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नागौर जिले में तीसरे स्थान पर रही। वाणिज्य संकाय में शहर में एक से बाहर तक अव्वल शिशु निकेतन के विधार्थी रहे।कला संकाय में राजलक्ष्मी चौहान ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी में प्रथम स्थान, खुशबू बानों 93 प्रतिशत व योगेश चौधरी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में दुसरे स्थान पर रहे। मंजु बेड़ा ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान संकाय में छात्रा मोनिका शर्मा ने 94.60 प्रतिशत , भावना जैन ने 94.20 प्रतिशत सरगम दाधीच ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। विधालय स्तर पर अव्वल छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोहो में निदेशक नरेश प्रभाकर, प्रधानाचार्य सुनिता प्रभाकर, सचिव अभिषेक प्रभाकर, ब्रज मोहन राठी, महेश आर्य, अब्दुल वाहिद, सहित स्टाफ व अभिभावक व छात्र, छात्राएं मौजूद रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!