Dark Mode
महंगाई राहत कैंप का घर घर प्रचार करें- चंद्रभान

महंगाई राहत कैंप का घर घर प्रचार करें- चंद्रभान

अजमेर. बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष एवं कबीना मंत्री डॉ चंद्रभान ने कहा कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप का घर घर जाकर प्रचार करें एवं आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाएं बीसूका का उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान आज अजमेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप में उमड़े जनसैलाब से भाजपा बौखला गई है और अनर्गल बयान बाजी एवं भ्रामक प्रचार प्रसार कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर राहत पहुंचाएं

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया !इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती रामनारायण गुर्जर महेंद्र सिंह रलावता डाँ संजय पुरोहित नेता प्रतिपक्ष द्रोपती कोली हाजी इंसाफ अली शिव कुमार बंसल रेनू मेघवंशी कैलाश कोमल उमेश शर्मा चेतन पवार कमल बेरवा पार्षद लक्ष्मी बुंदेल नरेंद्र तुनवाल बीना टांक हितेश देवी जितेंद्र चौधरी डॉ सुरेश अग्रवाल मनीषा मीणा दिनेश शर्मा हरिप्रसाद जाटव पुनीत सांखला मनीष सेन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे! बीसूका उपाध्यक्ष डाँ चंद्रभान ने सर्किट हाउस में कांग्रेसियों से जनसंवाद किया !

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!