जरूरतमंद बालिकाओ को स्कूल बैग, पानी की बोतल वितरित कर बालिका शिक्षा को दिया बढ़ावा
राजस्थान समग्र कल्याण संसथान द्वारा जरूरतमंद व वंचित बालिकाओ को स्कूल बैग पानी की बोतल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम अजमेर ग्रामीण के अगल-अगल ग्रामीण क्षेत्र चाचियावास, लोहागल, नौलखा, रसूलपुरा, सराना, ऊंटड़ा, गुवारड़ी की राजकीय विद्यालयों में किया गया। जिसमे लगभग 100 जरूरतमंद बालिकाओ को स्कूल बैग, पानी की बोतल का वितरण कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा बालिका शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के सफल प्रयास किये जा रहे है। संस्था ने ऐसी बालिकाओ का चयन किया जिनकी आर्थिक स्तिथि कमजोर होने के बावजूद भी परीक्षा में अव्वल आती है। संस्था ने मदद का हाथ बढ़ा कर इंडिया ऑनलाइन गिविंग फाउंडेशन परियोजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौलखा की प्रधानचार्य श्रीमती सुनीता रावत ने संस्था के इस नेक कार्य की सराहना की साथ ही संस्था के कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा ने बताया की भविष्य में भी संस्था द्वारा बालिका शिक्षा के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायगे। कार्यक्रम में संस्था प्रतिनिधि मुज़म्मिल, चांदनी का पूर्ण योगदान रहा।