करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या का विरोध , बिजोलिया रहा बंद
बिजोलिया : राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर के श्याम नगर स्थित अपने आवास में हुई दिनदहाड़े हत्या के विरोध में बुधवार को क़स्बे में सर्व समाज, राजपूत समाज और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में क़स्बा दोपहर 12 बजे तक बंद रहा । इस दौरान पंचायत चौक में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्याकांड की निंदा की गई और 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इसके बाद सर्व समाज के लोगो ने पंचायत चौक से सब्ज़ी मंडी मार्ग , तेजाजी का चौक , बूंदी रोड , बालाजी चौराहा होते हुए उपखंड कार्यालय तक हत्याकांड के विरोध में रोष प्रकट करते हुए पैदल पहुँच विरोध दर्ज कराया और तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी को ज्ञापन सौप कार्यवाही की माँग की ।
सर्व समाज ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के साथ परिवार को सहायता की माँग की । क़स्बे में बंद के दौरान सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रही । ज़िला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी , पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजौरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा , कु. सोभाग्य सिंह , शिव चंद्रवाल , जगदीश सिंह साँखला , ओम मेड़तिया , सुनील जोशी , जितेंद्र सिंह चौहान , दिनेश शक्तावत , जसवंत सिंह सोलंकी , दीपक साँखला , बजरंग , शंभु सिंह शक्तावत , मनोज राव , अनिल राव , रणजीत कानावत , अनिल खटिक , संजय चौहान , रतन सिंह चुण्डावत सहित कई लोग मोजूद रहे ।