Dark Mode
साईकिल रैली निकालकर कांग्रेस की नीतियों का किया विरोध

साईकिल रैली निकालकर कांग्रेस की नीतियों का किया विरोध

बहरोड़। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत रविवार को बहरोड़ कस्बे में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कॉन्ग्रेस सरकार की तमाम नीतियों का जोरदार विरोध किया। भाजपा की विशाल मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई पूर्व भाजपा नेता बलवान सिंह यादव एवं नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक ने की। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर भ्रष्ट सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की मौजूदा नीतियों के खिलाफत की और रैली के दौरान जोर और शोर के साथ भ्रष्टाचारी कुशासन से भरी राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ ,अपराध बेलगाम, पेपर लीक से युवा परेशान, कर्ज से मरता किसान, भ्रष्टाचार खुलेआम, बहन बेटियों का अपमान दलितों पर अत्याचार, अब नहीं सहेगा राजस्थान,, नारे लगाते हुए बहरोड़ कस्बे में बाइक रैली निकाली। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहिताश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नीलम यादव, कमल यादव, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, पूर्व प्रत्याशी मोहित यादव, जिला प्रवक्ता सुनील यादव, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव, प्रदेश सह संयोजक महिला मोर्चा प्रशिक्षण डॉ शानु यादव, पूर्व जिला मंत्री संजय शर्मा, रामनरेश यादव जिला पार्षद, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, राधेश्याम बोहरा, संदीप रावत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अरुण शर्मा मंडल महामंत्री, लालाराम यादव मंडल मंत्री, लोकेश यादव एवं सैकड़ों की संख्या में युवा शक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!