Dark Mode
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला कर किया विरोध प्रदर्शन

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला कर किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर . राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा ट्विटर अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी एवं कार्टून अपलोड कर मुख्यमंत्री की ख्याति को धूमिल करने का प्रयास किया है जिसके विरोध में मूल ओबीसी संघर्ष समिति राजस्थान के संजोयक भवानी शंकर माली के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
  भवानी शंकर माली ने बताया कि 9 जुलाई 2023 को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने टि्वटर हैंडल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जमीन पर बैठा कर एक फल सब्जी की वाले दुकानदार की तरह प्रदर्शित करने वाले कार्टून को ट्वीट किया था जो अशोभनीय और निंदनीय है हमारे लोकतांत्रिक भारत में सामंतवादी मानसिकता वाले ऐसे लोग भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा है। जब इस प्रकार की ओछी मानसिकता वाले लोग केंद्र में मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर इस प्रकार की ओछी हरकत करते हैं यह उनकी सामंतवादी सोच को प्रदर्शित करता है।
मूल ओबीसी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने कहा कि नैतिकता के आधार पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत को इस्तीफा दे देना चाहिए।
मंत्री के इस्तीफे की मांग का ज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को उन्हें तुरंत पद से हटाने के लिए ज्ञापन दिया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष लीलाधर सोनी, युवक कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण बंशीधर सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी एडवोकेट, सुनील सैनी जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस जयपुर शहर, धनराज कुमावत, सूरज मेहरा, डॉ जेपी सैनी, हनुमान सहाय, जगदीश भोमपुरा, राजेश सैनी, कैलाश चंद फुलेरा, जितेंद्र कुमार, पप्पू रामचंद्र मुंडोता, सुनील सांखला, सुनील सैनी एडवोकेट, सोहन हरमाड़ा, राहुल मोरा, हरिकिशन एडवोकेट, सत्यनारायण खटवाड़ा, विकास पवार, भोलाराम सैनी, रंजीत भार्गव, राकेश माली, गजानंद जमालपुरिया, रवि सैनी, विकास राजोरिया, रमेश सांखला, संजय राजोरिया सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!