Dark Mode
जिले के अनंतवाडा़ गांव में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

जिले के अनंतवाडा़ गांव में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन


दौसा - जिले के अनंतवाडा़ गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने राशन सामग्री नहीं मिलने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि उन्हें डीलर द्वारा मार्च माह का राशन नहीं मिला हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नये डीलर द्वारा मार्च माह का राशन न देने व पुराने डीलर से ही मांग करने की बात कही जा रही हैं। इसके साथ ही आगामी राशन को लेकर लोगों को ग्राम पंचायत मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर अपनी राशन सामग्री लेने जाना होगा। इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत के लाभान्वित लोगों ने सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही परेशानी को लेकर निस्तारण ना होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह राजपूत, मूल सिंह,मोहन सिंह, नाथूराम महावर, मोहन लाल सैन, राकेश छिपी, प्रभू दयाल जोगी, कन्हैया लाल महावर, गिर्राज सिंह राजपूत,तारा देवी, सुनिता देवी, मोहिनी देवी, धन्नी देवी,उषा कंवर सहित अन्य मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!