Dark Mode
पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों का विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों का विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

 
उदयपुरवाटी . पंचायत समिति में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की इकाई उदयपुरवाटी की ओर से भी पंचायत समिति परिसर में सूचना केंद्र के बाहर सामने धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों ने बताया कि महंगाई राहत शिविर में प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।वही पिछले 9 दिन से पंचायत समिति परिसर के सूचना केंद्र के बाहर ग्राम विकास अधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार की महंगाई राहत शिविर का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।वही ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे 3600 करने व संगठन के साथ पूर्व में किए गए समझौते के अनुसार सहायक विकास अधिकारी के नवीन पदों की भर्ती करने सहायक विकास अधिकारी समाप्त किए गए 106 पदों को वापस शुरू किया जाए सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं।इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में शामिल ब्लॉक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत उपेंद्र सिंह शर्मा मैना जेफ रेणु विजय शर्मा अतुल शर्मा एम एल सिंह शेखावत सांवरमल कुड़ी सुनील सिंह अमरचंद रामनिवास बनवारी लाल कुमावत लालचंद लेखारा चौधरी रामअवतार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!