रोडवेज संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर विरोध प्रदर्शन आज
सीकर। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वैतन पैंन्शन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया परिलाभ का भुगतान,बढे हुए04प्रतिशत महंगाई भत्ते को लागू करने तथा बोनस/एक्सग्रैसिया का भुगतान नहीं होने तथा दिपावली का त्यौहार सिर पर होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से रोडवेज कर्मचारी आक्रोशित हैं। रामदेव सिंह टाकरिया संयुक्त मोर्चा-सीकर ने बताया कि संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर तीन नवम्बर को सीकर केन्द्रीय बस स्टैंड पर दोपहर 01बजे से 02 बजे तक सेवारत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर निगम प्रशासन एवं सरकार को आगाह करेंगे यदि सात नवंबर तक बकाया भुगतान नहीं होता है तो पुन: सात नवम्बर को विरोध प्रदर्शन के साथ साथ कार्य का भी बहिष्कार करेंगे। संयुक्त मोर्चे के नेता शिवदानाराम शेषमा, अशोक मील,रामदेव सिंह टाकरिया, सांवलमल यादव,महेश कुडी,गोरुराम काजला,प्रभुदयाल बाजिया, चंन्द्रसिंह भुखर,महेन्द्र कुमार काजला, बनवारी लाल रुलाणियां,हरफूल सिंह भींचर एवं सुनील मांठ ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि कर विरोध प्रदर्शन कर समय पर भुगतान करने की मांग की जायेगी।