ई डी की कार्यवाही का किया विरोध
नसीराबाद. राजपूत समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायब तहसीलदार राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर ई डी द्वारा मेघराज सिंह (एम आर एस समूह ) की कार्रवाई को विद्वेष पूर्ण और अवैधानिक बताया ज्ञापन में बताया बिना किसी विधिक नोटिस वह पूर्व सूचना के अंचल संपत्तियों पर कार्रवाई करना पूर्णत अवैधानिक है एवम वर्तमान सरकार राजपूत समाज के साथ सौतेला व ऊपेक्षा पूर्ण व्यवहार और जातीय तुष्टिकरण किया जा रहा है यह घटनाक्रम इसे स्पष्ट साबित कर रहे हैं
राजपूत समाज बीजेपी का परंपरागत वोटर है 90% से अधिक मतदान बीजेपी को करता है फिर भी राजपूत समाज के भामाशाह मेघराज सिंह के सभी प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई पार्टी के मूल वॉटर के साथ विश्वासघात है इससे समूचे समाज में भारी है असंतोष व रोष है राजपूत समाज में कार्रवाई तुरंत बंद करने की मांग की
ज्ञापन देते समय राजपूत एकता मंच अध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़ राजेंद्र सिंह शेर सिंह विक्रम सिंह प्रताप सिंह सहित राजपूत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे