प्रोटीनेक्स डायबिटीज केयर ने भारत में अपोलो हेल्थ कंपनी से की साझेदारी
मुंबई। डायबिटीज (मधुमेह) प्रबंधन को बढ़ावा देने और शुरुआती दौर में परीक्षण (टेस्टिंग) को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रोटीनेक्स डायबिटीज केयर ने प्रोटीनेक्स डायबिटीज केयर के ज़रिये स्वास्थ्य के इस समस्या के बारे में अपेक्षाकृत अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए अपोलो हेल्थ कंपनी (अपोलो 24/7) के साथ साझेदारी की है। विश्व मधुमेह दिवस (वर्ल्ड डायबिटीज डे) के अवसर पर, प्रोटीनेक्स डायबिटीज केयर पैक खरीदने वाले उपभोक्ता एक कॉम्प्लीमेंटरी एचबीए1सी परीक्षण के हकदार होंगे, जो दीर्घकालिक ग्लूकोज निगरानी के लिए एक स्वर्ण मानक है और पिछले दो से तीन महीनों में औसत रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को मापता है। अपोलो 24/7 के माध्यम से होम कलेक्शन अपॉइंटमेंट को शेड्यूल कर यह परीक्षण आसानी से किया जा सकता है। यह ऑफर 30 नवंबर तक वैध है।