Dark Mode
पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

भीलवाड़ा। पाकिस्तान से आए तीन विस्थापितों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों - अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए। सभी को राजनिष्ठा की शपथ दिलाने के बाद भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नागरिकता प्रमाण पत्र से खिले चेहरे

अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार ने कहा, “आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है, इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!