कन्याओं के विवाह में किया आर्थिक सहयोग
सीकर। सामाजिक कार्यों और कन्याओं के विवाह के लिए पायोनियर शिक्षण सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से शानदार कार्य कर रही है इसी कड़ी में शनिवार को पायोनियर सेवा शिक्षण संस्था की अध्यक्ष कविता चौधरी ने बताया कि हमारी संस्था गरीब व निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते है इसी के तहत इस परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर दो कन्याओं के विवाह में संस्था ने आर्थिक व गिफ्ट आइटम भेट कर सहायता प्रदान की गई। कविता चौधरी के साथ माया, निर्मला, रचना ,सुशिला, बंसती आदि महिलाऐं मौजूद रही।