सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया प्रशिक्षण
सूरजगढ़ . उपखण्ड पर राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर्स संबंधी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। सांख्यिकी विभाग झुंझुनूं की ओर से आयोजित किये गए एक दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांख्यिकी विभाग झुंझुनूं की सहायक निदेशक पूनम कटेवा रही। पूनम कटेवा ने योजनाओं पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण आयोजित करने का उद्देश्य केवल शहर व ग्रामीण इलाके में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दिनेश पिलानिया एवं आरवाईएमपी जिला शाखा प्रभारी पवन राव थे। इन्होने में भी शिविर में समाज कल्याण योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में करीब डेढ़ सौ राजीव गांधी युवा वॉलेन्टियर्स शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर के रूप में सूरजगढ़ ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामजस कसाना मौजूद थे। कसाना ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त युवा वॉलेन्टियर्स बाद में अनेक लोगों तक पहुंचकर उन्हें इसकी जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए बताएंगे। शिविर के दौरान सांख्यिकी निरीक्षक कीर्तिका पचार, मोनीका कनिष्ठ सहायक प्रवीण चाहर, शिवराज, आदित्य मुकेश सैनी, अमित सैनी, सिमरन, पूजा खण्डेलवाल, पुनित शर्मा, मंजू,सुदेश भास्कर,अंकित सहित अन्य लोग मौजूद थे।