रेलवे स्टेशन पर असहायों के लिए व्हील चेयर प्रदान की
रतनगढ़ । स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर के लिए असहाय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्ष कमला देवी हीरावत व मंत्री सुनीता बोथरा के सानिध्य में व्हील चेयर रेल्वे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को एक सादे समारोह में प्रदान की। इस अवसर पर राजकुमार बैद, बजरंग लाल बोथरा, हंसराज हीरावत सहित महिला मंडल की विनिता भुतेड़िया, पिंकी बुचा, पाना देवी, सरिता श्यामसुखा, लीला देवी, ममता बैद, मंजू देवी व अनिता देवी बैद आदि उपस्थित थी।