Dark Mode
राजस्थान ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय सम्मेलन 23 को 

राजस्थान ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय सम्मेलन 23 को 

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय महिला सम्मेलन का आयोजन 23 जुलाई को जयपुर में किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि प्रथम प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों की महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी।  ब्राह्मण महासभा के जोधपुर जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उमा पारीक ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर ब्राह्मण समाज की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश पदाधिकारी प्रेरणा दाधीच व कविता गौड़ ने जोधपुर शहर में विभिन्न खंड, जिला एवं प्रदेश प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। महासभा के प्रमुख महामंत्री सुरेश पारीक ने बताया कि जयपुर में विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम भवन में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन के लिए स्टेडियम शॉपिंग सेंटर स्थित मुख्य कार्यालय से 22 जुलाई को दोपहर एक बजे जोधपुर महानगर से महिला प्रतिनिधियों का दल वाहनों से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगा। महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल जोशी ने बताया कि जयपुर में इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जहां प्रदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को आवास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!