Dark Mode
फलोदी बंद को लेकर जन जागरण जारी 

फलोदी बंद को लेकर जन जागरण जारी 

फलौदी। जिला मुख्यालय पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के डिजिटल मीटर हटाकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरुद्ध लाम बंद हो रहे पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर मीटिंग का दौर लगातार जारी हैं इसी क्रम में मंगलवार को बाबा रामदेव मंदिर जवाहर प्याऊ और बुधवार को विश्वकर्मा जांगिड़ छात्रावास लक्ष्मीपुरा में सर्व समाज समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश व्यास के नेतृत्व में आम नागरिकों की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग को  जय किशन सुथार,  हस्तीमल सुथार, भंवरलाल पंवार द्वारा संबोधित करते हुवे स्मार्ट मीटर लगाए जाने के सरकार के निर्णय को अनुचित बताते हुवे इसका विरोध करने ओर फलोदी बंद को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया गया इस अवसर पर जयराम गज्जा,  ओम बोहरा,  जयप्रकाश गुचिया ने भी अपने विचार व्यक्त किया ओर स्मार्ट मीटर का विरोध करने का आह्वान किया। मीटिंग में छीपा समाज, सेन समाज, सुथार समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा 13 अगस्त को फलोदी बंद हेतु जन समर्थन जुटाने के लिए शहर में प्रतिदिन एक स्थान पर नागरिक मीटिंग आयोजन करने का निश्चय किया इसी क्रम में गुरुवार को सोनारो की बगेची संजय नगर में रात्रि 9 बजे मीटिंग करने का निर्णय किया गया इसी प्रकार आगामी दिनों में मधुजी की बेरी, इंदिरा कॉलोनी, मालियों का बाद, सत्यनारायण मंदिर में मीटिंग करने का निश्चय करते हुवे दायित्व निर्धारित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!