Dark Mode
श्रीकरणपुर मे मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जनजागृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीकरणपुर मे मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जनजागृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीकरणपुर। कस्बे के नगरपालिका प्रागंण मे शुक्रवार सुबह को मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजकीय चिकित्सालय के काउंसलर शशांक गुप्ता ने किया। वही इस कार्यक्रम मे बीसीएमओ डाक्टर चरणजीत सिंह रोला ने नगरपालिका सफाई कर्मचारियों को व कार्यलय कर्मचारीयों को मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी। डाक्टर चरणजीत सिंह रोला ने जानकारी देते हुए बताया की अपने घर मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें पोधे के गमले, घर की छत पर या फिर घर के आसपास कही भी पानी इकट्ठा ना होने दे पानी इकठ्ठा होने से मच्छर पैदा होते हैं व मच्छरों से मौसमी बीमारियां पैदा होती है।उपखंड अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी ने सभी सफाई कर्मचारियों को इस जनजागृति अभियान का संदेश जन-जन तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेन्द्र पाल सहित पालिका कर्मचारी गौरी शंकर, दर्शन कुमार वाल्मीकि, नीरज कुमार, रामस्वरूप, गुरचण सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!