Dark Mode
मूलभूत सुविधाओं के लिए जनसहयोग जरूरी - जिला कलेक्टर

मूलभूत सुविधाओं के लिए जनसहयोग जरूरी - जिला कलेक्टर

उदयपुर ।  लायंस क्लब उदयपुर एलीट  द्वारा महाराणा भोपाल चिकित्सालय में क्लब सदस्य लायन कैलाश केवालिया के भ्राता राजेंद्र केवालिया के सहयोग से एक वाटर कूलर आर ओ  प्लांट सहित भेंट किया गया । एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं मे इज़ाफ़ा करने एवम् मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर वॉटर कूलर प्रदान किया गया ताकि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों, परिजनों, आमजन को शुद्ध एवम् ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध हो सके ।  क्लब अध्यक्ष लायन वंदना शुक्ला ने बताया कि वाटर कूलर का  विधिवत उदघाटन उदयपुर के नये कलेक्टर  अरविन्द  पोसवाल  और निवर्तमान कलेक्टर ताराचंद  मीणा, आर एन टी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन  माथुर,  पूर्व प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल,  चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.आर एल सुमन, लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल लायन अनिल नाहर, संभागीय अध्यक्ष लायन नितिन शुक्ला द्वारा किया गया । इस अवसर पर क्लब सचिव लायन मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष लायन राजकुमारी खाब्या, एम जे एफ लायन विष्णु सुहालका, संभागीय सचिव लायन अशोक चौधरी, लायन ललित खाब्या, लायन अरविंद जैन, लायन उमेश मेनारिया, लायन अविनाश चौहान, लायन कमलेश जैन, लायन कैलाश केवालिया,  लायन रजनीश चित्तोड़ा, लायन दिलीप नागदा सहित गणमान्य लोग एवम् चिकित्सालय स्टाफ ने सहभागिता निभाई ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!