मजदूर किसान शक्ति संगठन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आज
ब्यावर। मजदूर किसान शक्ति संगठन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम गुरुवार को स्थान चाँग गेट पर दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव मे खडे विभिन्न प्रत्याशियों को भी आमंत्रण दिया गया। मजदूर किसान शक्ति संगठन राजस्थान के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के द्वारा शुरू किया गया एक जन संगठन है। इस संगठन का यह प्रयास रहता है कि चुनाव साफ, स्वच्छ एवं बिना धनबल के संपन्न हों। मजदूर किसान शक्ति संगठन 1990 से लगातार मतदाताओं को इस सम्बन्ध में जागरूक करता आ रहा है और निगरानी भी करता आ रहा है। इस जनमंच कार्यक्रम को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर भी लाइव दिखाया जायेगा । राजस्थान में इस विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय खड़े हुए उम्मीदवारों के साथ स्थानीय मुद्दों पर जनसंवाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आप आवश्यक रूप से पधारने का कष्ट करें और इस चुनाव में आपके द्वारा जनता के सामने रखे जा रहे मुद्दों की बात रखें।