बालोतरा उपखंड पर जनसुनवाई आयोजित
-
एसडीएम राजेश कुमार ने सुनी जन परिवेदनाएं
बालोतरा। राजस्थान सरकार जन अभाव निराकरण के निर्देशानुसार द्वारा जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में बालोतरा में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार कल्याणपुर ओम अमृत, तहसीलदार पचपदरा इमरान खान, विकास अधिकारी महेश सिंह सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में कुल 13 परिवाद प्राप्त हुए। जिनमे से 05 परिवादो को मौके पर ही निस्तारित किया गया तथा शेष रहे 08 परिवादो को सम्बन्धित विभागो को भिजवाते हुए अधिकारियों को परिवाद का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।