Dark Mode
अकलेरा की ग्राम पंचायत भालता में जनसुनवाई गुरुवार को

अकलेरा की ग्राम पंचायत भालता में जनसुनवाई गुरुवार को

झालावाड़। त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं उनके निस्तारण के लिए 03 अप्रेल को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत भालता में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बकानी व जावर भी जनसुनवाई के दौरान वीसी के माध्यम से जुड़ेंगी। जनसुनवाई की मॉनिटरिंग वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मुख्य सचिव महोदय के कार्यालय से की जाएगी। इस दौरान संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!