Dark Mode
29 दिसंबर को ओबीसी आयोग सदस्य की जनसुनवाई आयोजित

29 दिसंबर को ओबीसी आयोग सदस्य की जनसुनवाई आयोजित

चूरू। राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के सदस्य पवन मावंडिया व गोपालकृष्ण शर्मा सोमवार, 29 दिसंबर, 2025 को दोपहर 02.30 बजे जिला परिषद सभागार में राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग का अनुभवजन्य तरीके से अध्ययन करने हेतु जनसुनवाई करेंगे।
सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ रामगोपाल सेपट ने बताया कि राज्य के भीतर स्थानीय निकायों (ग्रामीण एवं शहरी) में सभी स्तरों पर अन्य पिछडा वर्ग के पिछडेपन की प्रकृति एवं उसके निहितार्थां की समसामयिक एवं अनुभवजन्य तरिकें से गहन जांच/ अध्ययन कर राज्य की पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचनों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में अनुशंषाएं राज्य सरकार को प्रेषित करने हेतु राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में आमजन, राजनैतिक व्यक्तियों, हितधारकों एवं संस्थाओं के विचार एवं उनके सुझावों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जनसुनवाई में राज्य की पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचनों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में सुझावों एवं चर्चा हेतु ओबीसी संवर्ग से जुड़े राजनैतिक प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं स्वयंसेवी संगठनों से उपस्थित होने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!