Dark Mode
कैबिनेट मंत्री ने कि उपखण्ड कार्यालय पर जनसुनवाई

कैबिनेट मंत्री ने कि उपखण्ड कार्यालय पर जनसुनवाई

 
 नारायणपुर । उपखण्ड कार्यालय में शनिवार को उद्योग एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई से पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भडा़ना की बाल, बामनवास काकड़ सहित क्षेत्रों का दौरा कर ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लिया गया। जन सुनवाई में उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि किसानों की फसलें पूरी तरीके से खराब हो चुकी है उनकी गिरदावरी में 100 प्रतिशत फसलों का खराब होने का दिखाकर उसे मुआवजा दिलवाया जाए, साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार अभी हमारा क्षेत्र अलवर जिला और भरतपुर जिला एनसीआर क्षेत्र में आ रहा है। कुछ समय बाद मीटिंग करके इस क्षेत्र को एनसीआर से हटवाने का प्रस्ताव लिया जाएगा जिसके उपरांत क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जो भी व्यक्ति अपने निजी भूमि पर उद्योग लगाना चाहे तो उसको प्रमाण पत्र के लिए एमएसएमई के तहत ऋण लेकर उद्योग लगा सकता है। छोटे से छोटे उद्योग धंधे, कुटीर उद्योग आदि लगा सकते हैं, उसको लोन भी मिल जाएगा और ब्याज भी अनुदान राशि से देय होगी। इस समय एक रोजगार मेला और एक प्रशिक्षण शिविर करवाने जा रहे हैं, बात करके जल्दी ऐसा करेंगे, ताकि युवाओं को अच्छा रोजगार मिल सके। हमारे द्वारा नारायणपुर पंचायत में उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, एक्सईएन कार्यालय, बनवाया और अब पंचायत समिति की भी घोषणा की जा चुकी है कुछ ही समय में जिस प्रकार तहसीलदार, एसडीएम को बिठाया है उसी प्रकार पंचायत समिति में प्रधान और बीडियो बैठाकर यथाशीघ्र सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी, जिसमें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं बीसीएमएचओ नारायणपुर में ही बैठेंगे। थानागाजी में किसी भी प्रकार से लोगों को नहीं जाना पड़ेगा। वही नारायणपुर के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। बिजली विभाग एवं जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संबंधित विभाग को भी निर्देशित किया गया कि हर घर नल कनेक्शन एवं बिजली की समस्या का तुरंत प्रभाव से निराकरण किया जाए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार ओमप्रकाश लखेरा, पूर्व पार्षद रामकरण धाबाई, हीरालाल गुर्जर, देशराज गिराटी, कमलेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!