Dark Mode
बाड़मेर संसदीय क्षेत्र (17) में निर्वाचन के लिए लोकसूचना जारी

बाड़मेर संसदीय क्षेत्र (17) में निर्वाचन के लिए लोकसूचना जारी

बाड़मेर। रिटर्निंग अधिकारी निशान्त जैन ने गुरूवार को बाड़मेर संसदीय क्षेत्र (17) में लोकसभा के सदस्य के निर्वाचन के लिए लोक सूचना जारी की है।
लोकसूचना के अनुसार बाड़मेर संसदीय क्षेत्र (17)) में लोकसभा सदस्य के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर) को या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (उपखण्ड अधिकारी या उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर) को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा 4 अप्रेल, 2024 तक (लोक अवकाश दिन से भिन्न) पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच न्यायालय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर में परिदत्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्ररूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे।
नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर) के न्यायालय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर में 5 अप्रेल, 2024 (शुक्रवार) को पूर्वान्ह 11 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो, वह ऊपर वर्णित विनिर्दिष्ट ऑफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 8 अप्रेल, 2024 (सोमवार) को अपरान्ह 3 बजे से पूर्व परिदत्त कर जा सकेगी। वही 26 अप्रेल, 2024 (शुक्रवार) को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे के बीच मतदान होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!