प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर जनसंपर्क
नवलगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओ ने नहीं सहेगा राजस्थान व आगामी 27 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीकर में प्रस्तावित सभा को लेकर वाल्मीकि शक्ति केंद्र में घर घर जन सम्पर्क किया और कांग्रेस की वियफल सरकार के काले कारनामो के पत्रक बांटे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शहर मंडल संयोजक शब्द प्रकाश बियान ने बताया की नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के दूसरे चरण में घर घर सम्पर्क किया जा रहा है और राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर आम जन को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने आमजन से चर्चा करते हुए अपील की आगामी चुनावो में कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देवे साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान सम्मान निधि वितरण जन सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील आम जन से की । इस अवसर जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा ने कहा की यह कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अब हम सभी को प्रण करना है की ऐसी अत्यचारी सरकार को उखाड़ फेंके । भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत ने कहा की किसानो से कर्जमाफी का झूठा वादा करके सता को तो प्राप्त कर लिया लेकिन यह कांग्रेस सरकार झूठ का पिटारा साबित हुई। युवा नेता अनिल दूत ने कहा यह सरकार पुरे भारत में अपराधों में नंबर 1 रही अब समय आ गया हम मिलकर इन्हे सता से विदाई दे ।जनसम्पर्क में भाजपा जिला मंत्री मंजू सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक अजय नागोरा, एस सी मोर्चा संयोजक सायर असवाल, बूथ अध्यक्ष प्रदीप असवाल, रूपसिंह जाखल, अल्पसंखयक मोर्चा अध्यक्ष सलीम खोखर, गोपी चौहान, नाथूराम सामरिया , राकेश सामरिया, विक्की असवाल, सुशिल असवाल, नरपत छिनवाल, गौतम कुमार, प्रेम सामरिया, कालू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे