17 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
अभिभाषक संघ सीकर के चुनाव आगामी 24 अप्रेल को
सीकर । अभिभाषक संघ सीकर के वार्षिक चुनाव का नामांकन वितरण 17 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन । प्रेस बयान जारी कर चुनाव संचालन समिति के सदस्य एडवोकेट रघुनाथ सिंह, एडवोकेट पुरूषोतम शर्मा, एडवोकेट भंवर सिंह बालापोता ने बताया कि अभिभाषक संघ सीकर के चुनाव आगामी 24 अप्रेल को होंगे। चुनाव समिति द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया। चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि दिनांक 17 व 18 अप्रेल को प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के समक्ष पेश होकर नामांकन पत्र प्राप्त कर उसी समायावधि में वापिस जमा करवा सकते है।