Dark Mode
पगमार्क फाउंडेशन के वृक्ष मित्र पौधारोपण अभियान की शुरुवात, 4100 पोध लगाए जायेंगे।

पगमार्क फाउंडेशन के वृक्ष मित्र पौधारोपण अभियान की शुरुवात, 4100 पोध लगाए जायेंगे।

 

वृक्ष मित्र अभियान में हुआ पौधारोपण और संरक्षण का लिया संकल्प

 
शहर के अभेड़ा बायलॉजिकल पार्क परिसर में पगमार्क फाउंडेशन के वृक्ष मित्र पौधारोपण अभियान के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन प्रेमियो द्वारा पौधारोपण किया गया। जिस में सभी ने एक उत्साह और उमंग के साथ बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। पौधारोपण के माध्यम से सभी को जागरूक करने के साथ सभी ने मिल कर एक स्वर में नारा लगाया ; पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ। पगमार्क फाउंडेशन के अध्यक्ष देवव्रत सिंह हाड़ा ने कहा कि फाउंडेशन ने इस बार 4100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है और उनकी संरक्षण की जिम्मेदारा बायोलॉजिस्ट कृष्णेंद्र नामा ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। आर्ट ऑफ लिविंग के मनोज शर्मा ने कहा पृथ्वी पर जीवन को बचाना है तो पृथ्वी पर हो वाले दिन-प्रतिदिन प्रदूषण को रोकना होगा। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि पर मानव ने विकास की बंजर चादर फैला दी है। प्राकृतिक स्त्रोतों पर संकट बढ़ता जा रहा है। इसलिए पौधारोपण करना जरूरी है। इस मौके पर संस्था के निमिष गौतम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सुमन, सनी मालिक, सैय्यद शफी, चेतन पतीरा, तरुण रेमचंदानी, अनीता शर्मा, चैनीका समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!