Dark Mode
पंजाब को केंद्र से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित जीएसटी मुआवजा मिला

पंजाब को केंद्र से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित जीएसटी मुआवजा मिला

पंजाब को केंद्र सरकार से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजा मिल गया है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्र से यह जीएसटी क्षतिपूर्ति जुलाई, 2017 से लेकर मार्च, 2022 तक के लिए मिली है। चीमा ने कहा कि राज्य के उत्पाद एवं कराधान विभाग ने केंद्र के समक्ष लंबित जीएसटी मुआवजे का मुद्दा उठाया था। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य को 3,670.64 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दे दिए हैं। चीमा ने बकाया मुआवजा राशि जारी करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!