पंजाबी समाज आज धूमधाम से मनाएगा लोहिड़ी पर्व
बारां। पंजाबी समाज द्वारा 13 जनवरी को शाम 7 बजे लोहिड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहिड़ी पर्व सौभाग्य मेरिज गार्डन में मनाया जाएगा। महिला मंडल प्रवक्ता गीता डंग ने बताया कि नव विवाहित दंपत्ति एवं इस वर्ष जन्मे पुत्र-पुत्री की प्रथम लोहिड़ी पर लोहिड़ी जलाकर पूजा-अर्चना कर सात फेरे लगाकर त्योहार मनाया जाता है। साथ ही मूंगफली, पोपकॉर्न व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। अध्यक्ष महेंद्र पिपलानी, महिला मंडल अध्यक्ष निधि गेरा ने बताया कि समाज के सभी सदस्य उपस्थित होकर पर्व को पारम्परिक तरीके से मनाएंगे। पिपलानी ने बताया कि समाज के सदस्यों का स्नेह भोज भी रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी में पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र झाम्ब, अर्जुनलाल अदलक्खा, महेश कुमरा, पदम पिपलानी, प्रेमनाथ डंग, नरेंद्र बत्रा, भीमसेन अदलक्खा, रमेश गेरा, अशोक अदलक्खा, महेश अदलक्खा, महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, मीनू अदलक्खा, सीमा गेरा, सोनिया अदलक्खा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग, महिला मंडल कोषाध्यक्ष मीना पिपलानी, सचिव श्वेता अदलक्खा, उपाध्यक्ष मनोज पिपलानी, कन्हैया अदलक्खा, गुलशन अदलक्खा, शैलेंद्र गेरा, रितेश कोहली, विजय पिपलानी आदि सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।