पपेट शो से किया शिक्षा के प्रति जागरूक किया
मसूदा. दिशा समाज सेवी संस्था मदार अजमेर द्वारा मसूदा ब्लाक के चयनित 25 राजकीय विद्यालयों में नॉलेज हट परियोजना तीन के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवमंगरी व धोलादाता में पपेट शो के माध्यम से शिक्षा व पुस्तकालय का महत्व बताकर जानकारी दी गई । देवमंगरी से Peeo रतन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शिवराज , समाज सेवी सांवर गुर्जर व धोलादाता से peeo श्रीमती पलविंदर कोर,विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों द्वारा शिक्षा जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिक्षा जन जागरूकता रथ दौलतपुरा तीन धोलादाता, राघपुरा,रामपुरा, गड्ढा, मोतीपुरा, किराप,कुशलपुरा,केरिया आदि गांवों में घूमाकर बच्चों एवं समुदाय को पुस्तकालय का महत्व बताकर शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।कार्यक्रम दौरान मसुदा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुकेश फुलवारी ने संस्था व परियोजना की जानकारी से अवगत कराया व फील्ड कोर्डिनेर गट्टू सिंह ,घनश्याम शर्मा,स्वरूप व मदनसिंह उपस्थित रहे ।