Dark Mode
भूमि पूजन कर किया कथा स्थल का शुद्धिकरण

भूमि पूजन कर किया कथा स्थल का शुद्धिकरण

अजमेर . विशाल दिव्य धेनुमानस गौ कथा का आयोजन आगामी 14 से 18 जून तक बी के कौल नगर स्थित प्राचीन बालवीर हनुमान मंदिर हनुमान वाटिका में प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक किया जाएगा । प्रवक्ता राजेंद्र गांधी   ने बताया कि गौमाता कथा के लिए गणेश जी को प्रथम निमंत्रण दिया गया । साथ ही भूमि पूजन  गौ माता का पूजन किया । कथा का वाचन पूज्य नंदनी सारस्वत श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद द्वारा किया जायेगा।  कोर कमेटी सदस्य इंजनियर अशोक शर्मा, महेंद्र जैन मित्तल, भूपेश सांखला, सुभाष काबरा, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, नितिन गुप्ता ने   विधि विधान से पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया । साथ ही गाय बछड़े की पूजा कर कथा की सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की गई । पूरे पंडाल का शुद्धिकरण किया गया । तत्पश्चात  पंडाल में टेंट लगाने का कार्य शुरू किया गया । इस अवसर पर अंजना मित्तल, सुषमा अग्रवाल, वीनू गुप्ता, ज्योत्सना जैन, आभा गांधी,  नंदकिशोर गर्ग, कमल पंवार, दिनेश सांखला, बाबूलाल टांक, राजेंद्र पाटनी, जे सी ऐरन सहित अन्य मौजूद थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!