Dark Mode
पुतिन की धमकी : सुमी शहर पर कब्जा, यूक्रेन के लोगों पर रूस का दावा

पुतिन की धमकी : सुमी शहर पर कब्जा, यूक्रेन के लोगों पर रूस का दावा

माॅस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पूरा यूक्रेन हमारा है। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेनी शहर सुमी पर बफर जोन बनाने के लिए कब्जा करने की चेतावनी दी है। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में कहा कि रूसी और यूक्रेनी लोग एक ही हैं और इस लिहाज से पूरा यूक्रेन रूस का है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की आजादी पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले क्षेत्र को छोड़ना होगा। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन के इस बात को खारिज किया कि रूसी और यूक्रेनी एक ही लोग हैं।


रूस सूमी शहर पर कब्जा कर यूक्रेन को कमजोर करना चाहता है


रूस अभी यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा किए हुए है, जिसमें क्रीमिया, लुहांस्क क्षेत्र का 99% से अधिक, डोनेट्स्क, जापोरीज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों का 70% से अधिक, तथा खार्किव, सुमी और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के कुछ हिस्से शामिल हैं। पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन की सीमा से लगे सूमी क्षेत्र में एक बफर जोन बनाने की बात कही थी। इसका मकसद रूस के बॉर्डर इलाकों (जैसे कुर्स्क, ब्रायंस्क, और बेलगोरोद) को यूक्रेनी ड्रोन और तोपखाने के हमलों से बचाना है। रूसी सेना ने सूमी के चार गांवों (नोवेंके, बासिवका, वेसलिवका, और ज़ुरावका) पर कब्जा किया है, जो अब ग्रे जोन में हैं। रूस का दावा है कि सूमी शहर (सीमा से 25 किमी दूर) को बफर जोन में शामिल करने से यूक्रेन की हमले की क्षमता कम होगी।

 

रूस और यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली की


रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को कैदियों की अदला-बदली का एक और दौर पूरा कर लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि यह कैदियों और मृत सैनिकों के शवों की अदला-बदली के लिए 14 मई को इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता हुए समझौते का हिस्सा है। इससे पहले रूस और यूक्रेन ने 23-25 मई को एक-दूसरे के 1-1 हजार कैदियों की अदला-बदली की थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!