Dark Mode
इंडोनेशिया मास्टर्स में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इंडोनेशिया मास्टर्स में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जकार्ता। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लाइन केरफेल्ड को 21-19, 21-18 से हराया। यह मुकाबला करीब 43 मिनट तक चला। वहीं, पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-10, 21-11 से मात दी। यह मुकाबला आधे घंटे से ज्यादा चला। यह सिंधु की लाइन केरफेल्ड के खिलाफ 7 मैचों में छठी जीत थी। उन्हें केरफेल्ड ने एकमात्र बार पिछले साल सुदीरमन कप में शिकस्त दी थी।
पीवी सिंधु का अगला मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप सीड और दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई से होगा। अब तक दोनों 13 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें चीनी खिलाड़ी 7-6 से आगे हैं।
बुधवार को दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने जापान की मनामी सुइजु को 22-20, 21-18 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 53 मिनट तक चला।
दूसरी ओर, बुधवार को अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले में चीनी ताइपे के वांग त्ज़ु वेई को 21-13, 16-21, 21-14 से शिकस्त देने वाले लक्ष्य सेन अब थाईलैंड के पनितचाफोन तीरात्साकुल से भिड़ेंगे।
जापान के कोकी वतनबे पर 21-15, 21-23, 24-22 से जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाले पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत, ताइवान के चोउ टिएन चेन के खिलाफ खेलेंगे। इस बीच, अनमोल खरब विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी।
वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय और उभरती स्टार तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ सुपर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इन खिलाड़ियों ने बुधवार को अपने पहले राउंड के मैच गंवाए थे।
मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज को इंडोनेशिया के मोहम्मद जकी उबैदिल्लाह से सीधे गेम में 21-17, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ियां ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो और रोहन कपूर/रुथविका शिवानी भी अपने शुरुआती राउंड के मैच हार गईं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!