पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सिरोही में सडकों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
जयपुर। प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव एवं मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने सिरोही जिले के ग्राम मनादर में 5 विकास कार्यो के लोकार्पण एवं एक कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को प्रत्येक क्षेत्र में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किया गया कोरोना प्रबंधन ने समुचे देश में मिसाल कायम की है।
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की प्रत्येक समस्या के निस्तारण के लिए प्रयत्नशील है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किसानों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट बिजली व घरेलु कनेक्शनों पर 100 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से लंबित रोवाडा घाटा निर्माण का कार्य आमजनता के आर्शिवाद से स्वीकृत करवाया गया। धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से 36 करोड की लागत के सडक निर्माण कार्य करवाए गए। प्रदेश सरकार ने राज्य का चहुंमुखी विकास कर प्रदेश को संपूर्ण देश में अग्रणी स्थान पर लाया है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर आमजन का आव्हान किया कि भले ही उन्हें अपनी सुविधाओं में कमी करनी पडे , लेकिन बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुओं पर अनुदान की राशि बढाने के साथ -साथ 100 पशुओं पर गौशालाओं को अनुदान देने का निर्णय लिया है।
विकास कार्य अन्तर्गत ग्राम मनादर से रोवाडा वाया रोवाडा घाटा किमी 5/500 से 11/500 498 लाख क शिलान्यास एवं कलदरी से उतराभागली सडक के लिए 115 लाख, जोगापुरा से मौछाल सडक तक 157.50 लाख, नारादरा से मनोरा किमी 0/0/ से 6/0 तक के लिए 285 लाख, वाण- कैलाशनगर सडक से बिलेश्वर महादेव मंदिर किमी 0/0 से 2/0 तक के लिए 98 लाख एवं नारादरा से माताजी मंदिर किमी 0/0 से 0/600 तक के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत के कार्यो का लोकार्पण किया गया। समारोह में सिरोही जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल , जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित अन्यजन मौजूद रहे।