Dark Mode
जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

बूंदी। जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
इस दौरान बैठक में पर्यावरण संबंधित विभिन्न मुद्दों यथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज ट्रीटमेंट, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण प्रबंधन, सिंगल यूज पॉलीथिन बैग्स पर प्रतिबंध, अवैध खनन एवं खनन से उत्पन्न स्लरी के निस्तारण तथा पर्यावरण स्वीकृति हेतु आवश्यक शर्तों की अनुपालना आदि पर चर्चा की गई। जिसमें अध्यक्ष महोदय एवं अन्य सदस्य गणों द्वारा प्रभावी सुझाव दिए गए।
उपवन संरक्षक देवेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि जिले में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कार्यरत है जबकि एक अन्य निर्माणाधीन है। जिले में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेेेतु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत झालावाड़ की एजेन्सी से अनुबंध किया गया है। वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिले में सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित है जिनसे सतत रूप से एक्यूआई का मापन किया जाता है। बैठक में अवैध खनन की रोकथाम हेतु सदस्यगणों द्वारा संयुक्त कार्यवाही पर सहमति दी गई एवं पर्यावरण स्वीकृति से पूर्व जनसुनवाई का आयोजन एवं स्वीकृति के दौरान आरोपित शर्तों की अनुपालना की प्रभावी निगरानी पर भी समिति द्वारा सहमति दी गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा,, आयुक्त नगर परिषद संतलाल मक्कड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओपी सामर, क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं अन्य संबंधित सदस्य गण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!