Dark Mode
जिला विधिक चेतना समिति की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

जिला विधिक चेतना समिति की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

बून्दी। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक चेतना समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से महिलाओं, बालकों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु चर्चा कर कार्यनीति तैयार की गई है। बैठक में जिले की रूढ़ीवादी प्रथाओं के खिलाफ उन्मूलन हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर किये जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं, बालकों, वृद्धजनों व जनसाधारण को विधिक जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार सामग्री प्रकाशित करवाने एवं स्वंयसेवी संस्थाओं, विभागों से समन्वय स्थापित कर विचार गोष्ठियों व कार्यशालाओं के आयोजन किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अभिभाषक परिषद अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अर्पित जैन, जिला जनसम्पर्क अधिकारी अनुप्रिया, अधिवक्ता महावीर प्रसाद मीणा, उमेश कुमार आर्य, रानू खण्डेलवाल, आदित्य भण्डारी, समाजसेवी सुरेश चन्द्र शर्मा व कृष्णकान्त राठौर उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!