दोनों किसान छात्रावास में हुई क्विज प्रतियोगिता
रतनगढ़ । जाट बौद्धिक मंच के तत्वाधान में स्थानीय ग्रामीण किसान छात्रावास में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन क्विज नियंत्रक मोहम्मद अनवर कुरैशी, संयोजक मुकंदाराम नेहरा और क्विज प्रभारी संजय पूनिया द्वारा करवाया गया। कक्षा 11 ,12 कॉलेज और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों करने वाले सर्वसमाज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता लिखित और मौखिक दो चरणों में आयोजित हुई। मौखिक परीक्षा के तीन चक्र थे। सीबीईओ भंवरलाल डूडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सूर्यप्रकाश ऐचरा, दूसरे स्थान पर किशनलाल गोदारा, तीसरे स्थान पर प्रदीप सैनी और चतुर्थ स्थान पर गजेंद्र गोदारा रहे। संबोधित करते हुए धनाराम प्रजापत और हरिबंश जानू ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से निश्चित रूप से विद्यार्थियों में प्रेरणा पैदा होती है और निरंतर इनका अलग अलग स्तर पर आयोजन होते रहना चाहिए। प्रतियोगिता के बाद संभागियों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवलाल सिंह ढेवा,मांगीलाल रूलानिया,विनोद वर्मा,रामावतार शर्मा,सुलतान सिंह भींचर, विजयलक्ष्मी चौधरी, विक्रमपाल थालोड़, मदनलाल जाखड़, शिवशंकर शर्मा, रूकामानंद भींचर, मुखराम महिया, तरुण चोटिया, दुर्गाराम भारी, सोहन चबरवाल,हरलाल डूडी,बृजलाल खीचड़,रामेश्वरलाल डूडी,रामचंद्र खीचड़, नरेंद्र कुलहरि, दिनेश कुमार, मूलचंद डूडी, हेतराम चौहान, अरविंद कुमार, रूपेश चौधरी,विजयपाल ऐचरा, बाबूलाल मुंदलिया, सुभाष नैन, महेंद्र डूडी, महेंद्र जांगिड़, गोविंद राम ढाका, शुभकरण नैन, प्रदीप कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र ऐचरा ने किया।