Dark Mode
कोट: जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं, प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

कोट: जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं, प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

कोट। जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों को तय समय सीमा के अनुसार गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए।जिला कलक्टर ने शहर में सीवरेज प्लान और ड्रेनेज व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि कितने हाउसहोल्ड्स इस सुविधा से जुड़ चुके हैं और कितने वंचित हैं। क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइनों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कराया जाकर संचालन और संधारण की पुख्ता व्यवस्थाएं की जाएं। इसके लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जाए जिसके आधार पर वांछित बजट की मांग रखी जा सके। वंचित परिवारों को भी शीघ्र जोड़ा जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए गए कि पात्र परिवारों का चयन कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाए। प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय अवधि में वेरिफिकेशन के उपरांत आगे की कार्रवाई के लिए भिजवाया जाए। इसी के साथ ईडब्ल्यूएस आवास की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार उक्त श्रेणी के आवासों के लिए तत्परता से कार्य किया जाए।बैठक में केडीए, नगर निगम की ओर से प्रस्तावित विकास व सौंदर्यकरण के कार्यों एवं प्रस्तावित बड़े प्रोजेक्ट्स, बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जेके पवेलियन एवं नाथपुरम स्टेडियम में विकास कार्य, किशोर सागर सौंदर्यकरण, दाढ देवी मंदिर, मथुराधीश मंदिर विकास एवं सौंदर्य करण कार्य हेरिटेज वॉक मार्ग सौंदर्य करण एवं फसाड लाइट कार्य, ट्रैफिक पार्क चंबल गार्डन में विकास कार्य, दशहरा मैदान विकास कार्य, कैथूनी पोल चौराहा विकास, एमबीएस अस्पताल में जीणोद्धार एवं विकास कार्य, रामाश्रय योजना, विकास पथ सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, बजट स्वीकृति एवं कार्य आरंभ की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो प्रकरण राज्य सरकार के स्तर पर लंबित हैं उन्हें जानकारी में लाया जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके और कार्यों का समय बद्ध क्रियान्वयन हो सके। बैठक में एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला, केडीए आयुक्त कुशल कोठारी सहित केडीए एवं नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!